Top News

🌺 स्त्री देह केवल भोग की वस्तु नहीं, ब्रह्मांड की ऊर्जा का साक्षात् केंद्र है! 🌺 तंत्र शास्त्र में 'योनि पूजा' का गूढ़ रहस्य।

॥ जय महाकाल ॐ जय माँ कामाख्या ॥
अघोर और तंत्र शास्त्र में सृष्टी की रचना और संचालन का मुख्य केंद्र 'लिंग' (शिव) और 'योनि' (माँ शक्ति) को माना गया है। आज के भौतिकवादी युग में स्त्री को केवल शरीर या भोग की वस्तु मान लिया गया है, जबकि वास्तव में वह उस 'ऊर्जा पुंज' (Kundalini) की स्वामिनी है, जिसके बिना इस ब्रह्मांड का संचालन ही असंभव है।
तभी तो वेदों में स्त्री को पुरुष का भाग्य कहा गया है!

🔺 क्या है योनि पीठ का रहस्य?
तंत्र शास्त्र के अनुसार, हर स्त्री का शरीर अपने आप में एक 'योनि पीठ' है। यह एक ऐसा पवित्र त्रिकोण है जिसमें:
बाएं कोण में: ज्ञान शक्ति
दाएं कोण में: इच्छा शक्ति
निचले कोण में: क्रिया शक्ति (कुंडलिनी का केंद्र)
स्थापित होती है। इन्हीं ब्रह्मी, वैष्णवी और रौद्री शक्तियों की पूजा योनि पीठ के रूप में की जाती है।

✨ अघोर और तंत्र में योनि पूजा क्यों की जाती है?
इस परम साधना के फल अवर्णनीय हैं। इसके कुछ मुख्य आध्यात्मिक और तांत्रिक लाभ इस प्रकार हैं:
🔸 1. अघोर की मारण, मोहन, उच्चाटन और वशीकरण जैसी क्रियाओं की सफलता और उनकी काट के लिए।
🔸 2. किसी भी प्रकार के 'कीलन' के अचूक भेदन में।
🔸 3. शरीर में सोई हुई 'कुंडलिनी शक्ति' को जागृत करने में।
🔸 4. उच्च कोटि की सिद्धियों और तांत्रिक क्रियाओं के फल प्राप्ति में।
🔸 5. सूक्ष्म शरीर के संचालन और आध्यात्मिक उन्नति हेतु।
🔸 6. सांसारिक जीवन (व्यवसाय, परिवार) में प्रसिद्धि और उच्चता प्राप्त करने के लिए।
🔸 7. शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कष्टों के सटीक और शीघ्र निवारण हेतु।
(इसके अतिरिक्त भी कई अति-गुप्त कारण हैं जिन्हें सार्वजनिक रूप से वर्णित नहीं किया जा सकता।)
जो साधक स्त्री को केवल देह न मानकर उसे 'माँ आदिशक्ति' और 'भैरवी' के रूप में साधता है, वही माँ कामाख्या के असली आशीर्वाद का पात्र बनता है।
🙏 जय महाकाल संग माँ कामाख्या 🙏
अगर आपको तंत्र शास्त्र का यह गूढ़ ज्ञान सार्थक लगा हो, तो इसे शेयर अवश्य करें।

#Tantra #Aghori #MaaKamakhya #Kundalini #Shakti #Spirituality #sanatandharma #KamakhyaTemple #TantraMantra #ShivaShakti #SpiritualAwakening #Astrology #Jyotish #Spiritual #Bhakti #Hinduism #astrologyposts #YoniPuja

Post a Comment

Previous Post Next Post