Holi 2026 Dhulandi Date: 3 या 4 मार्च रंग वाली होली कब मनाना शुभ? जानें होलिका दहन और धुलेंडी की तारीख, दूर करें अपना कंफ्यूजन
Raipur Trends0
Holi 2026 Dhulandi Kab Hai: होली की
तारीख को लेकर इस बार बहुत ही कंफ्यूजन बना हुआ है। दरअसल, पूर्णिमा तिथि
दो दिन और साथ ही चंद्रग्रहण लगने के कारण होलिका दहन और रंगोत्सव की तारीख
को लेकर कंफ्यूजन है। आइए जानते हैं पंचांग की गणना के अनुसार, होली का
पर्व कब मनाया जाएगा।
Holi 2026 Date : होली
का पर्व हर साल की चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया
जाता है। होलिका दहन के बाद अगले दिन रंगोत्सव मनाया जाता है। होली का पर्व
खुशियों और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इस साल होली की तारीख को
लेकर थोड़ी कंफ्यूजन बना हुआ है। दरअसल, पूर्णिमा तिथि दो दिन और
चंद्रग्रहण लगने के कारण होलिका दहन और रंगोत्सव की तारीख को लेकर थोड़ी
कंफ्यूजन है। जानें होली का पर्व इस साल कब मनाया जाएगा।
होली 2026 कब है ? (Holi 2026 Date)
पंचांग
की गणना के अनुसार, होलिका दहन 2 मार्च को करना शास्त्र सम्मत है। बता दें
कि 2 मार्च को शाम में पूर्णिमा तिथि लग जाएगा। पूर्णिमा तिथि 2 मार्च को
शाम में 5 बजकर 56 मिनट पर आरंभ हो जाएगी और अगले दिन 5 बजकर 8 मिनट पर
पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएगी। 2 मार्च को भद्रा मुख मध्यरात्रि 2 बजकर 38
मिनट से सुबह में 4 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। ऐसे में 2 मार्च को ही होलिका
दहन करना शुभ रहेगा। बता दें कि होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि
को किया जाता है। 3 मार्च को शाम में 5 बजकर 8 मिनट तक पूर्णिमा तिथि तो
रहेगी लेकिन इस समय चंद्रग्रहण भी होगा। दोपहर में 3 बजकर 20 मिनट से चंद्र
ग्रहण आरंभ हो जाएगा और शाम में 6 बजकर 47 मिनट पर ग्रहण समाप्त होगा।
उससे पहले ही पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएगी। जबकि रंगोत्सव चैत्र मास की
कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। जोकि 4 मार्च को है। इसलिए
रंगोत्सव होली 4 मार्च को मनाई जाएगी।
Post a Comment