Top News

Mathura Vrindavan Holi 2026 Dates: मथुरा-वृंदावन में कब शुरू होगी होली, लड्डू होली से लेकर लट्ठमार होली तक की देखें पूरी लिस्ट

 

Brij Holi 2026 Date List: बरसाने की लट्ठमार होली और वृंदावन की फूलों वाली होली देश से लेकर विदेशों तक में प्रसिद्ध है। मथुरा-वृंदावन की होली खेलने के लिए दूर-दूर से भक्त यहां आते हैं। आइए जानते हैं कि मथुरा-वृंदावन में होली कब से शुरू होगी और लड्डू होली, लट्ठमार होली, फूल वाली होली कब खेली जाएगी।


 

Mathura Vrindavan Holi 2026 : होली हिंदू धर्म के प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। दो दिनों तक मनाया जाने वाला यह त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन के साथ शुरू होता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। मथुरा और वृंदावन में रंग और उत्साह का ये त्योहार बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बरसाने की लड्डू होली और लट्ठमार होली खेलने के लिए देश और विदेश से भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के भक्त यहां पहुंचते हैं। मथुरा-वृंदावन में 9 दिनों की होली प्रसिद्ध है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि बरसाने की लड्डू होली, लट्ठमार होली और वृंदावन की फूल वाली होली कब खेली जाएगी।

मथुरा-वृंदावन में होली कब है ?
25 फरवरी 2026, बुधवार लड्डू होली श्रीजी मंदिर, बरसाना
26 फरवरी 2026, गुरुवार बरसाना लट्ठमार होली बरसाना
27 फरवरी 2026, शुक्रवार नंदगांव लट्ठमार होली नंदगांव
28 फरवरी 2026, शनिवार फूलों वाली होली बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन
1 मार्च 2026, रविवार छड़ी मार होली गोकुल
2 मार्च 2026, सोमवार रामन रेती होली रामन रेती, गोकुल
3 मार्च 2026, मंगलवार होलिका दहन मथुरा और वृंदावन
4 मार्च 2026, बुधवार रंग वाली होली (धुलंडी ) पूरे ब्रज में
5 मार्च 2026, गुरुवार हुरंगा होली (दाऊजी का हुरंगा) दौजी मंदिर, बलदेव


बरसाना लड्डू होली
25 फरवरी 2026, बुधवार को बरसाने में लड्डू होली मनाई जाएगी। बरसाना के श्री लाडली (राधा रानी) मंदिर में इसे मनाया जाता है। इस दिन भक्त एक-दूसरे पर लड्डू बरसाकर होली मनाते हैं। इस दिन से होली के त्योहार की शुरुआत के तौर पर मनाया जाता है।


 

Post a Comment

Previous Post Next Post